कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती को अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर बालको पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों पर नाबालिग को अश्लील सामग्री के जरिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने का आरोप है। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
