Advertisement Carousel

लुंड्रा के महोरा आम बगीचा में 20-25 लोगों ने पुलिस टीम पर बोला था हमला, फरार आरोपियों की तलाश जारी


अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में डायल-112 की टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 3 जून की रात महोरा आमबगीचा में हुई थी, जहां लड़ाई-झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम पर 20 से 25 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था।


जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने डायल-112 में तैनात आरक्षक और चालक को घेरकर बंधक बना लिया तथा लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक बहाल राम के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर लुंड्रा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।


पुलिस का कहना है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!