Advertisement Carousel

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले


कई जिलों को मिले नए प्रभारी डीईओ, रायपुर समेत 13 जिलों में नई पदस्थापना

रायपुर। राज्य शासन ने शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले किए हैं।

जारी सूची के अनुसार महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बेमेतरा, बीजापुर, नारायणपुर और बालोद सहित कई जिलों में नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) की पदस्थापना की गई है। इस प्रशासनिक बदलाव को विभागीय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!