Advertisement Carousel

जशपुर को रेल नेटवर्क से जोड़ने का रास्ता साफ, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल लाइन को मिली विशेष परियोजना का दर्जा



मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- डबल इंजन सरकार के प्रयासों से जशपुर के विकास में जुड़ेगा नया अध्याय

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से जशपुर जिले के विकास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने बताया कि धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार ने विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किया है, जिससे जशपुर को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।


मुख्यमंत्री के अनुसार, यह महत्वाकांक्षी रेल परियोजना प्राकृतिक संसाधनों और संभावनाओं से समृद्ध जशपुर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगी। इसके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा वनांचल क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।


मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!