Advertisement Carousel

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 5 सदस्य मृत मिले



पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी और तीन बच्चों की मौत विषाक्त पदार्थ सेवन से होने की आशंका; एफएसएल जांच में जुटी, सभी पहलुओं से पड़ताल जारी


रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित मदनी चौक, संजय नगर में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।


प्रारंभिक जांच में साजिद अली (50 वर्ष) का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं उनकी पत्नी राबिया तथा तीन बच्चों इरशाद अली, शाहिदा बेगम और इरशाबा परवीन मृत पाए गए। शुरुआती जांच में पत्नी और तीनों बच्चों की मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से होना प्रतीत हो रही है।


पुलिस ने घटनास्थल को सील कर एफएसएल टीम से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। टिकरापारा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या, हत्या या अन्य किसी कोण सहित सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही हो सकेगा।

error: Content is protected !!