Advertisement Carousel

जमीन विवाद में शिक्षक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार



चचेरे भाई की चाकू और हथौड़े से की थी हत्या, पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए।


बलरामपुर।
बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में शिक्षक जयकरण जगते की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद के चलते दो सगे भाइयों ने अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर दी थी।


पुलिस के अनुसार, त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में हुई इस वारदात के मामले में हरिमोहन जगते और बुजमोहन जगते को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया है।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!