Advertisement Carousel

बिलासपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 मजदूरों की मौत, 4 घायल



खेत में थरहा लगाने जा रहे थे मजदूर, कच्ची सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर।


बिलासपुर।
बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़पार ग्राम पंचायत में मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में ट्रॉली में सवार छह मजदूर दब गए। इनमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार सभी मजदूर खेत में थरहा लगाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कच्ची सड़क पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रॉली में सवार मजदूर उसके नीचे दब गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।


सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!