Advertisement Carousel

जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार


पे-डाटा भेजने के एवज में मांगी थी घूस, फार्मासिस्ट की शिकायत पर एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा


सक्ती। सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फार्मासिस्ट से पे-डाटा भेजने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।


जानकारी के अनुसार, फार्मासिस्ट ने रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी बिलासपुर से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और बुधवार रात करीब 9 बजे डभरा कॉलेज मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए प्रभारी सिविल सर्जन को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।


कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसीबी मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!