Advertisement Carousel

अदनार के जंगल में नक्सली हथियार डंप का खुलासा, 10 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार-गोला बारूद बरामद

नारायणपुर। नक्सल गतिविधियों के बचे अवशेषों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। अदनार क्षेत्र के जंगलों में सघन तलाशी के दौरान जवानों ने छिपाकर रखे गए पुराने नक्सली हथियार डंप का पता लगाया।


तलाशी में 10 राइफल, 2 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, 13 जीवित बीजीएल शेल, 12 बोर के 16 कारतूस, टेलिस्कोपिक साइट और करीब 2 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बरामद हथियारों में .303, .315 और 12 बोर राइफल शामिल हैं।


सुरक्षाबलों के मुताबिक बरामद सामग्री के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नक्सल गतिविधियों से मुक्त हो चुके क्षेत्रों में भी पुराने हथियार डंप और गोला-बारूद की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य नक्सली गतिविधियों के अवशेषों को खत्म कर अंदरूनी क्षेत्रों में स्थायी शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

error: Content is protected !!