Advertisement Carousel

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. मनोज मनु शर्मा को OUTSTANDING AWARD 2026

नई दिल्ली। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए iTV Network (India News/NewsX) के Executive Editor एवं India News MP-CG के संपादक डॉ. मनोज मनु शर्मा को OUTSTANDING AWARD 2026 से सम्मानित किया गया। दिल्ली के हयात होटल में आयोजित iTV Network के विशेष समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान मिलने के बाद डॉ. मनोज मनु शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए iTV Network से जुड़े कार्तिकेय जी और ऐश्वर्या जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के लिए वे अपने पूरे नेटवर्क की टीम के भी आभारी हैं, क्योंकि टीम के सामूहिक सहयोग और मेहनत के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।

डॉ. शर्मा ने कहा कि “यह सम्मान मेरे लिए बेहद खास है। इसके लिए कार्तिकेय जी और ऐश्वर्या जी का दिल से शुक्रिया। साथ ही हमारे पूरे नेटवर्क की टीम का भी धन्यवाद, क्योंकि उनकी मेहनत और सहयोग के बिना यह नामुमकिन ही था।”

डॉ. शर्मा को मिले इस सम्मान पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों और उनके सहयोगियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथियों ने कहा कि उनकी निष्ठा, दिन-रात की अथक मेहनत, समाचारों की गहरी समझ और पत्रकारिता के प्रति समर्पण उन्हें अलग पहचान देता है।

उनके मार्गदर्शन में कार्य करने वाले पत्रकारों ने कहा कि डॉ. शर्मा की कार्यशैली और पत्रकारिता की बारीकियों पर पकड़ नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सम्मान को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान और उत्कृष्ट कार्यों की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

OUTSTANDING AWARD 2026 मिलने पर सहयोगियों ने डॉ. मनोज मनु शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाले समय में भी कई नए आयाम जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!