Advertisement Carousel

काम में लापरवाही पर PWD की बड़ी कार्रवाई, 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

Business concept.


रायपुर। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों और पुलों के निर्माण में बेहद धीमी प्रगति और काम पूरा करने में रुचि नहीं लेने वाले 6 ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने के. मोहन रेड्डी, मेसर्स शांति विजय कन्स्ट्रक्शन, ट्रांसाफ्ट इंफ्रा., राघवा कन्स्ट्रक्शन, बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर और पंकज हालदार के पंजीयन के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है।


इनमें के. मोहन रेड्डी और ट्रांसाफ्ट इंफ्रा. का पंजीयन निरस्त करते हुए आगामी 5 वर्षों तक नवीनीकरण पर रोक लगाई गई है। राघवा कन्स्ट्रक्शन और शांति विजय कन्स्ट्रक्शन पर भी 5 साल, पंकज हालदार पर 5 साल तथा बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 2 साल के लिए नवीनीकरण रोकने की कार्रवाई की गई है।


यह कार्रवाई मुख्य रूप से बस्तर संभाग में सड़क और पुल निर्माण में लगातार हो रही देरी को लेकर की गई है। विभाग के मुताबिक ठेकेदारों को कई बार नोटिस और समय-वृद्धि दिए जाने के साथ काम पूरा करने के शपथ पत्र भी लिए गए, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई।


राज्य शासन ने कार्रवाई को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट में कैविएट भी दायर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!