Advertisement Carousel

जोखिमपूर्ण भवनों पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, तय होगी जवाबदेही: CM साय


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी जिलों में हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण और सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टर-एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में सीएम ने कहा कि किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय संभावित जोखिमों की पहले पहचान कर समय रहते कार्रवाई की जाए।


उन्होंने पुराने और जर्जर भवनों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर खतरे वाले भवनों में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। विद्यार्थियों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सीएम ने कहा कि सुरक्षा मानकों के पालन में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। निर्देशों के पालन में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अवैध और मिलावटी शराब पर भी सख्ती
सीएम साय ने अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ पुलिस, आबकारी और जिला प्रशासन को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीमावर्ती क्षेत्रों और परिवहन मार्गों पर निगरानी बढ़ाकर दूसरे राज्यों से अवैध शराब की आवक रोकने को कहा गया है। निर्माण, भंडारण, बिक्री या मिलावट में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!