Advertisement Carousel

भानुप्रतापपुर में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन, जिला आबकारी अधिकारी निलंबित


कांकेर। भानुप्रतापपुर में अवैध शराब और कथित मिलावट के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक किराए के मकान में छापेमारी कर हजारों की संख्या में खाली शराब की बोतलें, पौवा, ढक्कन, स्टीकर, होलोग्राम और पैकिंग से जुड़ी अन्य सामग्री बरामद की है। मकान शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी के उपयोग में बताया जा रहा है।


मामले की जानकारी सामने आने के बाद आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने प्लेसमेंट एजेंसी के दोषी कर्मचारियों को जेल भेजने के साथ ही सेल्समैन और आबकारी इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।


मंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी गतिविधि बिना मिलीभगत के संभव नहीं है। सरकार अवैध शराब और ओवररेटिंग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस अब बरामद सामग्री के स्रोत और कथित मिलावट व फर्जी पैकिंग के नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में आगे और कार्रवाई की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!