Advertisement Carousel

गुरुद्वारा साहिब में अरदास, राहगीरों को फल बांटकर दिया सेवा का संदेश


रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा यात्रा के अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग एवं छत्तीसगढ़ सिख काउंसिल ने गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा साहिब में अरदास की। इस दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए गुरु साहिब के चरणों में प्रार्थना की गई।


कार्यक्रम के बाद गुरुद्वारा साहिब के बाहर राहगीरों और आम नागरिकों को फल वितरित किए गए। आयोजकों ने कहा कि सेवा और मानवता की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा का संदेश देना है।


इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, राजवंत सिंह गरेवाल, प्रीतम खालसा, छत्तीसगढ़ सिख काउंसिल के महासचिव गगन हंसपाल, लेडीज विंग अध्यक्ष रतनजीत कौर सहित सिख समाज के प्रमुखजन मौजूद रहे। उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!