रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगोपाल अग्रवाल की 9.06 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। ED की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दायरे में रायपुर के अनुपम नगर स्थित बंगला और कटोरा तालाब इलाके में स्थित फ्लैट शामिल हैं।
शराब घोटाला मामले में संपत्तियों को अटैच करने की इस कार्रवाई को जांच की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। रामगोपाल अग्रवाल पर कथित तौर पर कैश डिलीवरी से जुड़े गंभीर आरोप भी हैं। ED इन आरोपों और संपत्तियों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से संपत्ति अटैच किए जाने की जानकारी साझा की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान अन्य वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा सकती है।
