Advertisement Carousel

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

मृतकों में पार्षद रामखिलावन जांगड़े और निजी क्लीनिक संचालक जोहितराम खरे शामिल

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े और निजी क्लीनिक संचालक जोहितराम खरे शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम चार लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान शराब पीने के बाद रामखिलावन जांगड़े और जोहितराम खरे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि पार्षद रामखिलावन जांगड़े की सिम्स अस्पताल और जोहितराम खरे की अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

फिलहाल दोनों की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शराब पीने के बाद हुई इन मौतों को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

दोनों की मौत का असली कारण क्या है? यह जांच और संबंधित चिकित्सकीय रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!