Advertisement Carousel

घुटरीटोला RTO चेक पोस्ट वसूली का अड्डा बना, परिवहन मंत्री राजेश मूणत ने कार्यवाही का दिया अस्वासन

00 वाहन जाँच के नाम वसूली का खेल
00 भाड़े रखे गए लोग वसूलते है मासिक रकम

कोरिया / यूं तो परिवहन विभाग सड़क परिवहन के नियम कायदों के पालन कराने और उस पर निगरानी के लिये है लेकिन विभाग अपने इस दायित्व का निर्वहन करने के वजाय वह सब कुछ करता है जो विभाग के अधिकारियों के व्यक्तिगत फायदे के लिये होता है। हम बात कर रहे है छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के अंतर्गत आने वाले घुटरीटोला मनेन्द्रगढ़ परिवहन चेक पोस्ट और उसके स्टाफ सहित उसके प्रभारी के कारनामों की। लंम्बे समय से चेक पोस्ट मे रूपये उगाही की शिकायत मिल रही थी। चेकपोस्ट प्रभारी अपने रोबिले अंदाज मे चेक पोस्ट पर तो वाहन चालकों से रूपये वसूलते ही है इसके साथ ही शहर के आस पास के इलाकों मे भी वाहन चालकों को रूकवा कर उनसे रूपये वसूल लेते है। घुटरीटोला चेक पोस्ट इन दिनों भाड़े के गुर्गे सम्हाल रहे है और बाहर का काम खुद प्रभारी के कंधों पर है। भला ऐसा क्यो तो इसका ठीक-ठीक जवाब किसी के पास नही है। सूत्रों की माने तो इस चेक पोस्ट पर सैकड़ों वाहनों का मंथली पैसा बंधा हुआ है किसी से यहां 3000 तो किसी से 5000 रूपये तक बेजा वसूल लिये जाते है।

20151130_132423-1ताजा मामला
जिला सोनभद्र यूपी से एक पिकअप प्याज लोड़ कर मनेन्द्रगढ़ पहुंचाने आया था उक्त पिकअप के चालक ने 14 अप्रैल को जिला बलरामपुर परिवहन चेकपोस्ट मे मोटरयान कर जमा किया था जिसकी रसीद भी उसे दी गई। उक्त वाहन का चालक मनेन्द्रगढ़ मे प्याज अनलोड़ कर वापस जा रहा था उसी दौरान किसी काम से बैकुण्ठपुर आये घुटरीटोला चेक पोस्ट के प्रभारी ने चरचा के नजदीक फूलपुर के पास 2 मई को पिकअप वाहन को रूकवा कर उससे वाहन के कागजात दिखाने को कहा। वाहन चालक ने सारे कागजात दिखा दिये साथ ही उसने मोटरयान कर की रसीद भी साहब को दिखाई बावजूद इसके प्रभारी ने मौके पर ही उसका 224 रूपये का चालान काट दिया और उसे नियमों का हवाला देते हुए उससे 500 रूपये ऐंठ लिये। उक्त मामले मे वाहन चालक द्वारा पहले ही मोटरयान कर धनवार चेक पोस्ट मे जमा कराया था और उसने सिर्फ एक बार ही बार्डर क्राॅस किया था।
पिकअप चालक
एक बार चालान तो कटवाया ही था लेकिन साहब यहां गाड़ी रोक कर फिर से चालान काट दिये। मैने गाड़ी के कागज सहित रसीद भी दिखाया था पर साहब धमकाने लगे। क्या करें गरीब आदमी है कुछ कर भी नही सकते पैसा तो देना ही पड़ता।
राजेश मूणत (परिवहन मंत्री)
राज्य व्यापी लोक सुराज अभियान के तहत प्रदेश के लोक निर्माण, आवास एवं पर्यावरण और परिवहन मंत्री राजेश मूणत के कोरिया प्रवास पर पत्रकारों के चेकपोस्ट में rto विभाग द्वारा पैसा वसूली की बात पर उन्होंने जवाब दिया। आपने संज्ञान मे लाया है और यदि ऐसा कोई मामला है तो सामने आते ही कार्यवाही की जायेगी।

error: Content is protected !!