Advertisement Carousel

नक्सलियों ने पुलिस बस को ब्लास्ट कर उड़ाने की कोशिश की, दो शहीद, पांच घायल

बीजापुर / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले नक्सलियों ने ब्लास्ट किया है। बीजापुर के कुटरू और नेमेड मार्ग पर नक्सलियों ने पुलिस बस को ब्लास्ट कर उड़ाने की कोशिश की। इस घटना में दो जवान शहीद हो गए हैं और पांच घायल हैं।

घायल जवानों का इलाज बीजापुर में चल रहा है। बस में डीआरजी के सात जवान सवार थे और बाकी 23 पैदल आ रहे थे। कुल 30 जवानों की टीम निकली थी। गश्त से लौटते वक्त नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया। स्पेशल डीजी नक्सल ऑपरेशन, डीएम अवस्थी ने हमले में दो जवानों शहीद होने और पांच जवानों के घायल होने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक जवान नेमेड से बीजापुर आ रहे थे।

बता दे की नक्सली प्रभावित इलाकों में सोमवार सुबह से ही ब्लास्ट की दो घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इससे पहले नक्सलियों ने बीजापुर में ब्लास्ट कर मेन रोड को उड़ा दिया। ये नक्सलियों ने जवानों को उड़ाने की नाकाम कोशिश की थी। घटना के बाद नक्सलियों और जवानों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। ये घटना पटनम और कोडपाल के बीच की थी। फ़ाइल तस्वीर

error: Content is protected !!