कोरिया / चिरिमिरी / आज विश्व् पर्यावरण दिवस के अवसर पर रीजनल अस्पताल चिरिमिरी ने वृहद वृक्षा रोपड़ कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमे अस्पताल प्रबंधन के मुखिया डॉक्टर संजय सिंह सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मिलकर शपथ ली की प्रत्येक वर्ष दो पेड़ लगाकर उसे सरक्षण देंगे।
उक्त कार्यक्रम आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रख गया था, डॉक्टर संजय सिंह ने बताया की इस दिवस की अपनी महत्ता है आज सभी जगह प्रकृति के बिगड़ते स्वरूप को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है किसी भी चीज की अति नुकसान दायक होती है कुछ ऐसा ही हमने प्रकृति के साथ भी किया कंक्रीट की सड़के कटते जंगल और घटते पेड़ बिल्डिंगो का जाल बिछाकर हमने प्रकृति की खूबसूरती को निगल लिया है तेजी से घटता जल स्तर हर किसी की चिंता का विषय है लेकिन सिर्फ चिंता करने भर से कुछ नही होने वाला समय आ गया है इस दिशा में कुछ ठोस कदम उठाये जाए तालाबो को सरंक्षित कर उन्हें बचाए प्लास्टिक का प्रयोग हो सके तो करे ही न हर घर में वाटर हार्वेस्टिंग का प्रयोग हो वर्षा का जल धरती के अंदर जाए इस ओर हम सभी कार्य करे वृक्ष ज्यादा से ज्यादा लगाये और उस वृक्ष की रक्षा अपने से बढकर करे और इस शुरुआत के लिए किसी की ओर न देखे खुद से शुरुआत हो।
रीजनल अस्पताल चिरिमिरी ने वृक्षा रोपड़ किया
