Wednesday, April 16, 2025
Uncategorized मुखबिर होने का शक हुआ तो नक्सलियों ने की...

मुखबिर होने का शक हुआ तो नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

-

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी।

जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नक्सल प्रभावित गंडई क्षेत्र के सुकतरा गांव में बीती रात नक्सलियों ने दो ग्रामीणों अशोक मरावी (36 वर्ष) तथा गुमान सिंह धु्र्वे (26 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए ग्रामीणों पर नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने का संदेह व्यक्त किया था। ग्रामीणों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बीती रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार नक्सली सुकतरा गांव पहुंचे। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल थी। नक्सलियों ने अशोक मरावी और गुमान सिंह को घर से बाहर निकाला और अपने साथ ले गए। सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव राजकीय स्कूल के सामने देखे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस दल ने शवों के पास से एक पर्चा भी बरामद किया है जिसमें नक्सलियों ने ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिर होने का शक जताया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है।

Latest news

टीएस सिंहदेव बोले— ‘कांग्रेस कभी नहीं दबेगी’ ?

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की चार्जशीटसोनिया-राहुल गांधी पर...

कोंडागांव के किलम-बरगुम क्षेत्र में मुठभेड़, दो इनामी माओवादी ढेर

AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और माओवादी सामग्री...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!