Advertisement Carousel

75 लाख रुपये कैश और सोने की बिस्किट के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर / राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में RPF और क्राइम ब्रांच ने 75 लाख कैश और सोने के बिस्किट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुरी से दुर्ग जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरे कांटाभांजी निवासी देवानंद बेहरा एक बैग लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन में उतरे थे। आरोपी का नाम देवानंद बेहरा बताया जा रहा है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने उसकी तलाशी ली, तो 75 लाख कैश और सोने के बिस्किट मिले। देवानंद का कहना है कि वो यहां के समता कॉलोनी में रहने वाले हरिकिशन अग्रवाल को ये पैसा देने के लिए लेकर आए थे। पुरी-दुर्ग इंटरसिटी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आने पर संदिग्धों पर सीआइबी की टीम नजर रखे हुए थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बैग लेकर उतरा और जल्दबाजी में घबराया हुआ था।
आरपीएफ के जवानों को देखते ही वह तेजी से चलने लगा। जिस पर शक होने पर आरपीएफ के जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की, जिस पर आरोपी ने बताया कि उसके पास कुरियर का सामान है, लेकिन जब बैग खुलवाया गया तो उसमें रुपये दिखाई दिए।


फिलहाल आरोपी से इनकम टैक्स विभाग की टीम पूछताछ कर रही है।देवानंद बेहरा खुद को कांटाबाजी के वार्ड नंबर 10 का पार्षद बता रहा है, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। देवानंद के पास एमएसटी का पैसा भी मिला है। उसने बताया कि वह काफी दिनों से उनके संपर्क है। उसे यहां सामान पहुंचाने के नाम कुछ पैसे मिल जाते थे। इसी वजह से जुड़ा हुआ था। सीबीआई को अंदेशा है कि ये कई सालों से हवाला का पैसा इधर-उधर करने जैसे कार्य में लगा हुआ है।

error: Content is protected !!