Advertisement Carousel

पुलिस – नक्सली मुठभेड़, 8-8 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर

नारायणपुर / खबर है की पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 8-8 लाख के इनामी दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। पुलिस ने मौके से एक विदेशी ऑटोमैटिक रायफल और 315 बोर की दो रायफल बरामद की है।

नारायणपुर थाना क्षेत्र के बालेबेड़ा में सर्चिंग पर निकले डीआरजी और एसटीएफ के जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। जवानों ने कंपनी नंबर पांच नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए दोनों नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम घोषित था। खास बात ये है कि पुलिस को मौके से मिले हथियारों में एक विदेशी ऑटोमैटिक रायफल भी मिली है। साथ ही दो 315 बोर की रायफल भी बरामद की गई हैं। मौके से विदेशी ऑटोमैटिक रायफल का मिलना साबित करता है कि नक्सली वक्त के साथ आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये विदेशी हथियार इन्हें मिल कहां से रहे हैं। इससे पहले भी नक्सलियों के पास से विदेशी हथियार बरामद किए जा चुके हैं।

error: Content is protected !!