Advertisement Carousel

मुरारी तिवारी ने ठोकी दावेदारी, ब्लाक अध्यक्ष को सौपा आवेदन, कहीं ये बड़ी बातें….

कोरिया / मनेन्द्रगढ़ से राकेश मेघानी – विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही उसकी तैयारी के लिए अपने क्षेत्र में सभी से समर्थन के उद्देश्य के साथ जुट गए पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी सबसे पहले टिकट के लिए पार्टी में आवेदन दिया।

बता दे कि कृष्ण मुरारी तिवारी आज मनेंद्रगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में अपना आवेदन ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शहर को प्रस्तुत किया है। इस दौरान उन्होंने बताया की वर्तमान विधायक के रहते बहुत से कार्य नही हुए है। 15 साल से भाजपा के विधायक है आज तक कोई ऐसा काम उन्होंने नही किया कि वो चुनाव में ये बता सके कि उनकी ये उपलब्धि है मनेन्द्रगढ़ में व्यवसाय पूरा ठप्प हो चुका है।मनेन्द्रगढ़ में बाहरी आवगमन पूरा बंद हो गया है ये सब हमारे मुद्दे है और यहां के लोगो को रोजगार के अवसर मिले ऐसा हमारा प्रथम कार्य होगा और पार्टी किसी और को मौका देने की बात पूछने पर कहा, मैं पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हु कांग्रेस के सिपाही की तरह जिसको पार्टी टिकट देती है उसके साथ काम करूंगा लेकिन एक बात मैं ये कहूंगा कि पार्टी ऐसे व्यक्ति को टिकट दे जो सबको साथ लेकर चल सके और जीतने की ताकत रखता हो। आवेदन प्रस्तुत करते समय उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने रैली निकालकर नगर भ्रमण करते हुए ब्लाक अध्यक्ष को आवेदन प्रस्तुत किया।

ब्लाक काँग्रेस अध्यक्ष शहर राजेश शर्मा ने बताया प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने एक प्रस्ताव पारित किया है। जैसा पूरे भारत मे हो रहा है जो ब्लाक अध्यक्ष है उनके पास आवेदन जमा होंगे। 7 तारीख तक जमा करने का समय है 7 तारीख के बाद डी सी सी में देना है। इसमें अच्छी बात ये है कि आम कार्य कर्ता भी आवेदन दे सकता है और अपनी बात राहुल गांधी तक पहुँचा सकता है इस फार्म में एक संकल्प पत्र भी है जिसमे ये लिखा है कि पार्टी जिसे टिकट देती है सभी मिलकर उसका साथ देंगे।

इस अवसर पर कृष्ण मुरारी तिवारी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा अध्यक्ष नगर पंचायत झ्गराखाण्ड, छोटेलाल वर्मा, रमेश सेंगर, राजकुमार यादव, राजेश सिंह, गोपाल गुप्ता पार्षद, अनिल प्रजापति पार्षद, राखी सिंह पार्षद, ममता सोनी पार्षद, भानू घोष, अभिषेक वर्मा पूर्व पार्षद, अबरार, रवि जैन, बलवीर सिंह, गिरधर जायसवाल, हरविंदर सिंह अरोरा, हरविंदर दुबे, अजय जायसवाल, त्रिलोचन सिंह रैना, मेहताब हुसैन, संजय मिश्रा, कमल भान, रामभुवन, संतोष चौधरी, सराफत अली, रंजीत सिंह रैना, मोनू, बृजेश, संतोष मांझी, नीरज तिवारी, सौरभ तिवारी, सौरभ द्विवेदी, सैफ अली, सुमित खलखो, वैभव कुजूर, अभिराज सोनी, अभिषेक कुशवाहा, यश वैश्य, अमितेश जायसवाल, संकेत शर्मा, इरफान खान, टेक राम, अशोक यादव, संजू रजक, अशोक यादव, पप्पू हुसैन, हरीशचंद्र तिवारी, उमेश दास समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!