राकेश मेघानी की रिपोर्ट
कोरिया / मनेंद्रगढ़। मध्य प्रदेश छतीसगढ़ की सीमा होने की वजह से आपराधिक गतिविधिया ज्यादा होती है पुलिस को काफी समय से जानकारी प्राप्त होती रही है उच्च अधिकारियों के निर्देशन से योजना बना कर एक टीम बनाई और निगरानी के दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी चनवारीडांड निवासी जयप्रकाश आत्मज श्याम लाल उम्र 32 वर्ष बिजुरी से अपनी मोटर साइकिल सी जी 16 -8901 बजाज प्लेटिना से गांजा लेकर आ रहा है। इस सूचना पर फारेस्ट डी पो के पास नाकेबंदी कर युवक को 2 किलों गांजा के साथ मोटर सायकल थाने लाया गया है। पुलिस ने बताया है कि युवक से पूछने पर कुबूल किया कि पिछले कई दिनों से अवैध गांजे की सप्लाई कर रहा था। गांजे की कीमत लगभग 10,000 रूपए है।
पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 233/18 धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई रही है।
