Advertisement Carousel

हंगरी जाएंगी खेलने छत्तीसगढ़ की बेटियां, महापौर प्रमोद दुबे और कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के दखल से हुआ निर्णय

रायपुर / आखिरकार विश्वविद्यालय को बैकफुट में आना पड़ा। विश्वविद्यालय की साख बचाने के लिए आनन फानन में विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग के अधिकारी और कुलपति के बीच बैठक हुई। जिसके बाद तय हुआ है कि पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय हंगरी के लिए चयनित दोनों खिलाड़ियों को आने वाले खर्च को उठाएगा।

कौशल नंदिनी ठाकुर और स्वाति साहू का चयन हंगरी में अगस्त में आएगी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह पहला मौका है जब यूनिवर्सिटी स्तर में कोई खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयनित हुआ है। बैंक ड्राप की आखरी डेट 10 जुलाई है। दोनों खिलाड़ियों के 4.32 लाख रूपय ख़र्च होगा। विश्वविद्यालय दोनों खिलाड़ियों को 1 महीने के केम्प के लिए भी भेजेगा। यह दोनों खिलाड़ी कयाकिंग के हैं। हालांकि खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए कल देर शाम वहां पर महापौर प्रमोद दुबे ने निगम के खेल बजट से खिलाड़ियों की मदद करने की बात कही थी। इसके अलावा आज सुबह कांग्रेस सपोर्ट सेल के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन सहित अन्य लोग पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति और खेल विभाग के अधिकारी विपिन शर्मा से मुलाकात की जिसके बाद विश्वविद्यालय ने भी खिलाड़ियों के हित में फैसला लिया है।

कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने और छात्रों के खेल विकास निधि के धन का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है।

error: Content is protected !!