कोरिया – चरचा / नगर पालिका शिवपुर चरचा में व्याप्त हेराफेरी, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी व पालिका अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ भाजपा शिवपुर मंडल के द्वारा रैली निकाल कर नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी किया गया। पालिका कार्यालय में तालाबंदी के दौरान पुलिस प्रशासन व भाजपा कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी भी हुई तालाबंदी के पश्चात नगर पालिका शिवपुर चरचा के भाजपा समर्थित 10 पार्षद व पांच एल्डरमैन ने पालिका अध्यक्ष को खूब खरी – खोटी सुनाई।

इस दौरान भाजपा प्रवक्ता बसंतराय व राजेश सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका शिवपुर चरचा में कांग्रेस अध्यक्ष व उसके सहयोगियों द्वारा अल्प अवधि में घोटालों का इतिहास रच दिया गया है। पालिका अध्यक्ष अपने 2 वर्ष की अध्यक्ष निधि 5000000 रुपए का कोई हिसाब जनता को नहीं दे रहे हैं भ्रष्टाचार के क्रम में अध्यक्ष द्वारा साधारण बाजार में ₹40 प्रति नग की दर से मिलने वाली कपड़े की टोपी को 500 गुना अधिक रेट अर्थात 211 रुपए प्रति प्रति की दर से खरीद कर हजारों रुपए का बंदरबांट किया गया। इसी क्रम में अध्यक्ष द्वारा 51 सो रुपए की लागत के 7 नग वाटर प्यूरीफायर की खरीदी गई। यह वाटर प्यूरीफायर कहां है। इसका भी कोई हिसाब नहीं दे रहे हैं। पालिका अध्यक्ष टोपी घोटाला कर जनता को टोपी पहना रहे हैं। पालिका द्वारा प्रति महीने लाखों रुपयों की डीजल खरीदी जाती है इसका उपयोग कहां होता है इसका कुछ अता-पता नहीं है।

गौरतलब है की निकाय का JCB कई वर्षों से खराब पड़ा है, वही ट्रैक्टरों का उपयोग भी कम होता है इसके बावजूद डीजल की खबर बढ़ती जा रही है जो कि सोच का विषय है। चरचा कालरी प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष 2800000 रूपों की रेल की राशि पालिका प्रशासन को दी जाती है इसके बावजूद नगर पालिका के गरीब ठेका मजदूरों का वेतन कभी भी समय पर नहीं दिया जाता। इस राशि में भी भारी बंदरबांट की जाती है। पालिका अध्यक्ष हमेशा पैसे की कमी का रोना रोते रहते हैं किंतु जब अपनी निधि खर्च करने की बारी आती है तो कई गुना दाम में खरीदी कर भ्रष्टाचार करते हैं। पालिका अध्यक्ष के साथ ही उनके सहयोगी भी पार्षद निधि का बंदरबांट करने में लगे हुए हैं। चरचा के विकास हेतु स्थानीय विधायक व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के द्वारा कभी भी पैसों की कमी नहीं होने दी गई। जिला खनिज न्यास से पचासी लाख रुपयों की स्वीकृति विद्युत विस्तार कार्य हेतु दिलवाई गई थी इस विस्तार कार्य में भी पालिका प्रशासन द्वारा गुणवत्ता विहीन कार्य कर भ्रष्टाचार किया गया। पालिका क्षेत्र अंतर्गत पंडोपारा में विद्युत पोल लगा दिए गए, किंतु आज दिवस तक लाइन नहीं लगाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष की नजर अब खनिज न्यास से मिलने वाले पैसों पर हैं अपनी अध्यक्ष निधि का हेराफेरी कर उनकी नोबिता और बढ़ गई है। चरचा में जनता का विकास थम सा गया है। विकास हो रहा है तो सिर्फ पालिका अध्यक्ष और उनके खास नुमाइंदों का। चरचा नगर पालिका में काबिज कांग्रेस की अध्यक्ष ने ईद की छुट्टी के दिन स्वयं अपने ही कार्यालय में ताला लगाकर Facebook में अपना प्रचार किया और कुछ मिनट पश्चात ही ताला खोल भी दिया। ऐसा करने वाले यह प्रदेश के अनूठे अध्यक्ष हैं पालिका अध्यक्ष के क्रियाकलापों से असंतुष्ट होकर ही उनके कई सहयोगियों ने उन से नाता तोड़ लिया। पालिका अध्यक्ष व उनके खास सहयोगियो के देखरेख में निकाय में 8500000 से भी ज्यादा की राशि की सामग्री खरीदी गई। इन सामग्रियों में 4000 की लागत में मिलने वाली सामान्य अलमारी को अंबर कंपनी की अलमारी बता कर ₹24000 में खरीदा गया। वही बाजार से 12 सो रुपए में मिलने वाले पंखे को 41 सो रुपए में उषा कंपनी का पंखा बताकर खरीदा गया और फर्जी भी लगाया गया उक्त दोनों नामी कंपनियों के उत्पाद नगर पालिका में कहीं भी नहीं लगे हैं पालिका प्रशासन द्वारा ₹72000 प्रति नग की लागत के दर्जनों उषा वाटर कूलर की खरीदी की गई, जिसका कोई अता-पता नहीं है। पालिका द्वारा जितने भी कार्य कराए गए हैं सभी गुणवत्ता विहीन हैं। पालिका के जिम्मेदार अधिकारी वह इंजीनियर पदाधिकारी के द्वारा जनता के पैसों का दुरुपयोग किया गया है। चरचा के विकास की जिम्मेदारी हम सबकी है लेकिन भ्रष्टाचार करने वालों को कदापि बख्शा नहीं जाएगा। पालिका अध्यक्ष अपने 50 लाख के अध्यक्ष निधि और अपने पार्षदों की पार्षद निधि से कराए गए कार्यों को क्षेत्र की जनता को अवगत कराएं अन्यथा भारतीय जनता पार्टी निकट भविष्य में उग्र आंदोलन करेगी।
धरना प्रदर्शन के दौरान गिरधारी सिंह अध्यक्ष शिवपुर मंडल, बसंतराय प्रवक्ता जिला भाजपा, उदय प्रताप सिंह, रेवा यादव, राजेश सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, अभिमन्यु’ मुरली, प्रकाश मंडल, श्याम नारायण सिंह, विनोद दुबे महमूद हसन, सुनील सिंह, देव प्रकाश राजवाड़े, संतोष शर्मा, आदित्य जयसवाल, रंजन शर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवपुर मंडल, श्रीमती शांति बद्री प्रसाद, गोलू सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
