Advertisement Carousel

कांग्रेस में 45 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान, फर्जी सूची सोशल मीडिया में वायरल

रायपुर / इन दिनों कांग्रेस में उम्मीदवारों की फर्जी सूची की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस सूची में दावेदार अपना नाम देखकर खुश हो रहे है और जिनका नाम उस सूची नहीं मिल रहा वे मायूस भी हो रहे है।

बता दे की छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। बीजेपी कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। इस बीच यह खबर फैल गई कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 90 में से 45 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गई।

गौरतलब हो की कांग्रेस प्रत्याशियों की यह सूची प्रदेश महामंत्री गिरीश देवांगन के लेटर पैड पर उनके हस्ताक्षर के साथ जारी हुई है। हालांकि यह केवल अफवाह है और सूची सही नहीं है। सूची के वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से साफ किया गया कि सूची फर्जी है।

error: Content is protected !!