Advertisement Carousel

श्रम मंत्री ने किया ब्राम्हण समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, 6.53 लाख की स्वीकृति और 20 लाख देने की घोषणा

कोरिया / जनमाष्टमी के शुभ अवसर पर सोमवार शाम श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने प्रेमाबाग में स्वीकृति ब्राम्हण समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। वर्तमान में श्रम मंत्री की अनुशंसा पर प्रभारी मंत्री मद से सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.53 लाख की स्वीकृति मिली है। भूमिपूजन करते हुए श्रम मंत्री राजवाड़े ने कहा कि इस सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख की राशि उपलब्ध कराई जायेगी।

इसके लिए उन्होनें निर्माण एजेंसी जलसंसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को उचित निर्देश भी दिया और कार्य में विशेष गुणवत्ता रखने की बात कही। ब्राम्हण समाज की मांग पर श्रम मंत्री द्वारा भवन निर्माण के लिए अनुसंसा कर प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल को भेजा गया था, जिसके बाद प्रभारी मंत्री ने पुनःअनुसंसा कर कलेक्टर कोरिया को भेजा जिसके बाद स्वीकृति मिली है।
भूमिपूजन के अवसर पर श्रम मंत्री श्री राजवाड़े ने कहा कि उनके द्वारा बिना भेदभाव के सभी समाज के लिए कुछ न कुछ सहयोग अवश्य दिया गया है, हमेशा से यही प्रयास है कि लोगो की मदद करूं। उन्होने पूजा अर्चना के साथ विधिवत भूमिपूजन किया।

जिलाध्यक्ष जयनाथ बाजपेयी ने कहा कि समाज उनके द्वारा दिये गये इस सहयोग के लिए हमेशा आभारी रहेगा आशा है कि उक्त राशि में और वृद्वि के लिए श्रम मंत्री द्वारा आवश्यक पहल की जायेगी। श्री बाजपेयी ने स्थान उपलब्ध कराने के लिए देवरहा सेवा समिति के प्रमुख शैलेष शिवहरे के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इस अवसर पर ओंकार पांडेय, प्रदीप तिवारी, उमाशंकर शुक्ला, सीएमओ राकेश शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, नरेश तिवारी, अनुराग दुबे, बृजनारायण मिश्रा, नीरज पांडेय, रूद्र मिश्रा, राहुल मिश्रा, राकेश पांडेय, संजू तिवारी, रामलखन गौतम, प्रभात पांडेय, राजा मिश्रा, राजेश तिवारी, बिंकु दुबे, शशिभूषण पांडेय, अरूण पांडेय, विवेकानंद पांडेय,सुनील शर्मा, अमित अग्निहोत्री, प्रवेश द्विवेदी, नीलेश तिवारी, सुनील तिवारी, महेन्द्र पांडेय, निलेश पांडेय, अक्षय बाजपेयी, मंजय तिवारी, अतुल शुक्ला सहित एसडीओ एमएल सोनी व अन्य सामाजिक सदस्य मौजूद थे।

error: Content is protected !!