** देवरहा सेवा समिति ने किया आयोजन
कोरिया / बैकुंठपुर – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देवरहा सेवा समिति द्वारा प्रेमाबाग परिसर में जनमाष्टमी के शुभ अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कई वर्गो में रखी गई थी, पहली बार आयोजन में बालिकाओं की टीम ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने उद्बोधन के माध्यम से आयोजन समिति और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होने ऐसे स्वस्थ प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता ने भी कार्यक्रम की सराहना की और अपनी शुभकामनाएं दिया। 18 वर्ष से अधिक वर्ग की प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार धौरापारा की टीम को मिला। कार्यक्रम में इस बार बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। जिन्होने शाम 6 बजे से लेकर रात 12 बजे तक प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ देवरहा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे एवं सोनू महराज ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ किया सबसे पहले 10 वर्ष से कम उम्र के छोटे बच्चो की मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें लगभग 100 बच्चो ने हिस्सा लिया। इनमें मटकी फोड़ने वाले प्रतिभागी को एकल पुरस्कार दिया गया।
इसके बाद बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में 10 वर्ष से ऊपर के वर्ग में 10 टीम ने हिस्सा लिया जिनमे से पहला पुरस्कार राधे ग्रुप जामपारा,दूसरा पुरस्कार बालकृष्ण गु्रप प्रेमाबाग और तीसरा पुरस्कार बवंडर गु्रप कचहरीपारा ने हासिल किया। इस वर्ग के विजेताओं को क्रमशः5000 रूपये,2500 रूपये व 1500 रूपये का पुरस्कार दिया गया। 18 वर्ष से अधिक वर्ग की प्रतियोगिता में 13 टीम ने हिस्सा लिया जिसमें पहले राउंड में काफी प्रयास के बाद भी कोई टीम मटकी फोड़ने में सफलता हासिल नही कर सकी। इसके बाद चिट निकालकर दूसरे राउंड की प्रतियोगिता शुरू कराई गई इसमें पहली बार में ही धौरापारा टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़ने में सफलता प्राप्त की। जिसे पहला पुरस्कार के रूप में नगद 11000 रूपये व अन्य उपहार दिया गया। दूसरा स्थान बैकुंठपुर के रिक्शा चालको के दल ने प्राप्त किया उन्हे 7000 रूपये नगद सहित अन्य उपहार और तीसरा स्थान प्राप्त नौगई की टीम को 5000 रूपये नगद और उपहार दिया गया। अन्य सभी टीमों को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत दिया गया। बालिका वर्ग मे प्रथम सलका और द्वितीय सरडी ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर देवरहा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागियों और दर्शको के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी के सहयोग से ही ऐसे आयोजन सफल हो पाते हैं शहर में एक धार्मिक और आपनी भाईचारे का वातावरण बना रहे इसके लिए समिति हमेशा इस प्रकार के आयोजन के लिए तत्पर रहती है।
उक्त आयोजन में रामधनी गुप्ता, कृष्ण बिहारी जायसवाल, अतुल गुप्ता, आशीष शुक्ला, विपिन जायसवाल, धनेंद्र मिश्रा, बीएल सोनी, पंकज गुप्ता, जिला खेल अधिकारी राजेन्द्र सिंह, सुभाष साहू, जयनाथ बाजपेयी, राकेश शर्मा, रूद्र मिश्रा, अरविंद सिंह, सतीश गुप्ता, अनुराग दुबे, प्रभाकर सिंह, राहुल मिश्रा, रमन गुप्ता, रवि सिंह, रजनीश गुप्ता, मनोज सिंह, सुनील शर्मा, प्रशांत सिंह, अतुल शुक्ला,विपुल शुक्ला,अनिल खटिक,महेन्द्र सिंह,अज्जू नामदेव, आशीष यादव, संदीप पटेल, प्रखर गुप्ता, रितिक शिवहरे, गप्पू नामदेव, आयुष नामदेव, बबलू महाजन, संजू तिवारी, विशाल सिंह, आनंद सिंह, कुन्नू पाल,देवा जायसवाल, धनश्याम साहू, मनोज सोनी, शिवा, सुशील मलिक, कल्ला, पंकज पांडेय, धीरेन्द्र यादव, लक्ष्मी गुप्ता, मिंकू सोनी समेत बड़ी संख्या मे देवरहा सेवा समिति के सदस्य व नागरिक मौजूद थे।
