Advertisement Carousel

HM के भतीजे शमोध पैकरा पर रेप के आरोप पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी नहीं

सूरजपुर / पुरानी कहावत है सइयां भय कोतवाल तो डर काहे का, कुछ इसी तर्ज पर इन दिनों सूरजपुर पुलिस चल रही है, दरअसल प्रदेश के गृहमंत्री के सगे भतीजे पर एक युवती के द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया था, लेकिन उसे एफ आई आर दर्ज कराने के लिए कई महीनो तक भटकना पडा। आखिरकार आई जी के निर्देश के बाद सूरजपुर पुलिस ने एफ आई आर तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, पुलिस अभी भी जांच की बात कह रही है। वहीँ गृहमंत्री इस पुरे मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

आपको बता दे की गृहमंत्री के सगे भतीजे के खिलाफ पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली है लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। गृह मंत्री के भतीजे शमोध पैकरा पर युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है था, मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कई महीनों भटकना पड़ा। आई जी के निर्देश के बाद सूरजपुर पुलिस ने अब FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस अभी भी जांच की बात कह रही है,वहीं गृहमंत्री इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

युवती का आरोप है की 2014 में वह प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के गांव चेंद्रा के हाई स्कूल में पढ़ रही थी, तभी गृह मंत्री के भतीजे शमोध पैकरा से पीड़ित का प्रेम संबंध हो गया था, उस दौरान वो नाबालिग थी। आरोपी शमोध पैकरा ने शादी का झांसा देकर पीड़ित से शारीरिक सम्बन्ध बनाए। जब पीड़ित गर्भवती हुई तो आरोपी लगातार गर्भपात कराने की कोशिश किया, आखिरकार पीड़ित ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद भी आरोपी पीड़ित को शादी का आश्वासन देता रहा और कई दिनों तक अपने रिश्तेदारों के घर पर उसको रखा, पिछले साल अप्रैल में आरोपी के पिता की सड़क हादसे में मौत के बाद जब SECL में नौकरी लग गयी तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत चेंद्रा पुलिस चौकी में की है। पीड़ित के परिजनों का आरोप है की शिकायत के बाद पुलिस ने जबरन समझौता करा लिया था, कुछ महीने पहले आरोपी शमोध पैकरा ने शादी कर ली,जिसके बाद पीड़ित अपने परिजनों के साथ स्थानीय पुलिस चौकी से लेकर एसपी तक से गुहार लगाई, लेकिन कहीं पर भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। बाद में आई जी सरगुजा की पहल पर सूरजपुर पुलिस ने आरोपी समोध के खिलाफ IPC की धारा 376 का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

FIR में देरी को लेकर पुलिस इसे अपनी गलती मानने की बजाय प्रकिया बता रही है और अब कार्रवाई की बात कह रही है, लेकिन FIR दर्ज होने के बावजूद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं गृहमंत्री इस पुरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस ने दबाव में FIR तो दर्ज कर लिया है, लेकिन पीड़ित के परिजनों का आरोप है की पुलिस के द्वारा उन पर केस वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रही है और उनके मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। जिसको लेकर पीड़ित और उसके परिजन दहशत में हैं।

गृह मंत्री पर पुरे प्रदेश की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, ऐसे में मंत्री पर कानून के दुरुपयोग आरोप निश्चित ही एक गंभीर मसला है, यह लड़ाई सत्य और सत्ता की है, अब देखने वाली बात यह होगी की आखिर इस लड़ाई में जीत किसकी होती है ?

error: Content is protected !!