Advertisement Carousel

स्व. रामचंद्र सिंहदेव की श्रद्धांजलि सभा आज

कोरिया के निर्माता व सदी के युगपुरुष, छत्तीसगढ़ के पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय डॉक्टर रामचंद्र सिंहदेव की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज 9 सितंबर रविवार को रामानुज विलास पैलेस बैकुंठपुर में आयोजित किया गया है।

इस श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या में कांग्रेसियों तथा आम आदमियों के पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उनकी भतीजी श्रीमती अंबिका सिंहदेव ने भी आम लोगों से श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

error: Content is protected !!