Advertisement Carousel

 1 लाख का इनामी नक्सली जन मिलिशिया कमांडर गिरफ्तार

** कोण्डागांव पुलिस को मिली सफलता। कोंडागांव पुलिस एवं itbp 41 बटालियन को मिली सफलता

** कुदूर गांव से फरार नक्सली आरोपी की गिरफ्तारी

** गिरफ्तार जनमिलषिया नक्सली कमांडर थाना मर्दापाल के कई अपराध में था शामिल।

कोंडागाँव / पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज विवेकानंद सिन्हा के दिशा निर्देशन व उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रतनलाल डागी के पर्यवेक्षण में कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के कुशल मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग की प्रभावी रणनीति से वर्ष के प्रारंभ से ही सुरक्षा बलों को नक्सली अपराध में अंकुश लगाने के साथ-साथ नक्सली की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त हुइ है।

इसी तारतम्य में दिनांक दिनांक 15.03.2018 को प्राप्त मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ था कि नक्सली सदस्य माल्या उर्फ मालू उर्फ माले पिता पोटकू उर्फ पोहडू कश्यप उम्र 37 वर्ष जाति मुरिया साकिन सहपदर पारा कुदुर में छिपा हुआ । सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव डाॅ अभिषेक पल्लवा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोण्डागांव कपिल चन्द्रा के नेतृत्व में थाना मर्दापाल से आरोपी की धरपकड़ एवं नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु पार्टी रवाना किया गया था।
सर्चिग करते हुए पुलिस पार्टी द्वारा कुदूर गांव पंहुचकर चारो ओर से घेराबंदी किया गया, पुलिस आने की भनक लगते ही माल्या उर्फ मालू उर्फ माल भागने के फिराक में था जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसने पूछताछ में बताया कि थाना मर्दापाल क्षेत्र में सक्रिय अपने नक्सली साथियों के साथ हत्या, लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराधों में सम्मलित था।

गिरफ्तार नक्सली मर्दापाल में पंजीबद्ध निम्नांकित 7 अपराधों में सम्मलित है:-

1. थाना मर्दापाल जिला कोण्डागांव के अपराध क्रमांक 06/2016 धारा-147,148,506(बी), 341,395,भा.द.वि. 25,27 आम्र्स एक्ट 3(1),एस.टी./एस.सी.एक्ट.

2. थाना मर्दापाल जिला कोण्डागांव के अपराध क्रमांक 07/2016 धारा-147,148,506(बी), 341,395,भा.द.वि. 25,27 आम्र्स एक्ट 3(1),(छ) एस.टी./एस.सी.एक्ट

3. थाना मर्दापाल जिला कोण्डागांव के अपराध क्रमांक 08/2016 धारा-147,148,506(बी), 341,395,भा.द.वि. 25,27 आम्र्स एक्ट 3(1),(छ) एस.टी./एस.सी.एक्ट.

4. थाना मर्दापाल जिला कोण्डागांव के अपराध क्रमांक 09/2016 धारा-147,148,506(बी), 341,395,भा.द.वि. 25,27 आम्र्स एक्ट 3(1),(छ) एस.टी./एस.सी.एक्ट.

5. थाना मर्दापाल जिला कोण्डागांव के अपराध क्रमांक 10/2016 धारा-147,148,506(बी), 341,395,भा.द.वि. 25,27 आम्र्स एक्ट 3(1),(छ) एस.टी./एस.सी.एक्ट.

6. थाना मर्दापाल जिला कोण्डागांव के अपराध क्रमांक 13/2016 धारा-147,148,149,364,(बी), 302,भा.द.वि. 25,27 आम्र्स एक्ट 3(1),(छ) एस.टी./एस.सी.एक्ट

7. थाना मर्दापाल जिला कोण्डागांव के अपराध क्रमांक 14/2016 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट 23, 38(2), 39(2) यू.ए.पी.ए. एक्ट

error: Content is protected !!