रायपुर / राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल आज रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम टेमरी में स्मार्ट आंगनबाड़ी और स्मार्ट स्कूल का अवलोकन कर बच्चों से बातचीत की।
उन्होंने इस अवसर पर ग्रामवासियो को गर्भवती माताओ और बच्चों के पोषण तथा शिक्षा, स्वाथ्य और स्वच्छता के सम्बंध में प्रेरित किया। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने इस अवसर पर गांव की पांच गर्भवती माताओं की गोदभराई और 6 माह की आयु पूर्ण करने वाले दो बच्चों का अन्नप्राशन भी किया।
