कोरिया / जर्जर हो चुके गोदरीपारा मुख्य मार्ग को बनाने कि मांग को लेकर युवा कांग्रेसी सोमनाथ दत्ता ने मुख्य महाप्रबंधक चिरिमिरी से मुलाकात की और विस्तार से समस्याओं को बताते हुए जल्द निराकरण कराए जाने की मांग रखी।
आपको बता दे कि इस दौरान युवा कांग्रेसी सोमनाथ दत्ता ने SECL के मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जिसमे उन्होंने लिखा कि…..
चिरमिरी स्थित गोदरीपारा की मुख्य मार्ग पुर्ण रुप से जर्जर हो चुकी है। विगत 9 वर्षो से इस मार्ग को आज तक नही बनवाया गया। जिससे आम नागरिको को इस सडक पर यातायात करने मे अनेक कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। यहा तक की कई स्थानों पर सड़क पर बडे – बडे गड्ढे हो गये है जिसे आम नागरिको की जान को भी खतरा बना हुआ है।
क्योंकि इन सकड पर कोयले का परिवाहन होता हैं पर सड़क की क्षमता कोल परिवाहन के अनुरुप नही बनता जैसे तैसे बडे वाहन बदहाल सडक से गुजर जाते हैं पर छोटे वाहन के पहिये गड्ढों मे समा जाते हैं। साथ ही सडक पर दो पहिये वालो को धुल धक्कड का सामना करना पडता है। बारिश के दिनो मे सडक के गड्ढे पानी मे भर जाते जिसे कई दुर्घटनाए हो चुकी है।
अंत मे कांग्रेसी नेता ने जल्द से जल्द उक्त को बनाने की मांग भी रखी ।
