कोरिया / जिले के मनेन्द्रगढ़ की पुलिस ने अंधे क़त्ल की गुत्थी को 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया। हत्या के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पति के द्वारा अपने पत्नी को मनेंद्रगढ़ शहर से 6 किलोमोटर दूर ग्राम पंचायत बौरीडाँड़ के चुक्तिपानी के सड़क किनारे बनी झोपड़ी में लेजा कर पत्नी की हत्या करने के बाद उसकी लाश को पेट्रोल से जला दिया था। पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूला।
मामला 9 जनवरी बुधवार की रात्रि लगभग आठ बजे के बीच गांव के कुछ लोगों ने सड़क के किनारे बनी झोपड़ी में आग की लपटें उठते हुए देखी। आग की लपटों के साथ मानव शरीर की दुर्गंध आने पर ग्रामीण झोपड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि एक शव जल रहा है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सुचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस घटना की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई। रात होने की वजह से शव की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को वहां लगाया गया। गुरुवार की सुबह पुलिस अधीक्षक कोरिया विवेक शुक्ला भी घटनास्थल पहुंचे थे। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। महिला का शव बुरी तरह से जल गया था।जिससे उसकी शिनाख्त भी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में पुलिस के लिए महिला की शिनाख्त करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर वासुदेव विष्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछतास की तो आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूला और पुलिस को हत्या की वजह भी बताया।
पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद आरोपी पति वासुदेव ने हत्या का कारण चरित्र शंका बताया पति पत्नी के बिच अक्सर वाद-विवाद होता रहता था। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी को स्कूटी में बैठाकर घुमाने के बहाने ले गया और झोपड़ी में लेजा कर गले में चाकू से वॉर कर हत्या कर दिया। उसके बाद पेट्रोल डाल कर लाश को जला दिया। हत्या का वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना स्थल से चला गया। पुलिस ने महिला के जले हुए कपडे को उसके परिजनों को दिखया जिससे पता चला की मृतिका मनेन्द्रगढ़ की रहने वाली है और राखी विष्वकर्मा के नाम से पहचान की गई। जिसके बाद उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर अंधे क़त्ल की गुथ्थी को सुझाने में सफलता पाई।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था। बरहहाल इस जघन्य हत्याकांड को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलजाने में सफल हुई और आरोपी पति को सलाखों के पीछे भेज दिया।
