Advertisement Carousel

प्रियंका की कांग्रेस में आधिकारिक धमाकेदार एंट्री, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की महासचिव बनाई गईं

दिल्ली / खबर है कि प्रियंका गांधी की कांग्रेस में आधिकारिक एंट्री हो गई है और उत्‍तर प्रदेश की महासचिव बनाई गईं है। इसके साथ ही ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया है।

सियासत में कांग्रेस के भीतर बड़े घटनाक्रम के तहत कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की भी औपचारिक रूप से कांग्रेस में एंट्री हो गई है। उनको पार्टी ने पूर्वी उत्‍तर प्रदेश का प्रभार देते हुए महासचिव बनाया है। इसके साथ ही ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। इस तरह कांग्रेस ने पहली बार एक राज्‍य में दो महासचिव बनाए हैं। इससे पहले यूपी में कांग्रेस के महासचिव गुलाब नबी आजाद थे। उनको तत्‍काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी नियुक्‍त किया गया है।

error: Content is protected !!