Advertisement Carousel

लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन प्रभारी पुनिया ने ली अहम बैठक, बोले विधानसभा स्तर पर होंगे संकल्प शिविर, कांग्रेस की होगी आक्रामक रणनीति

रायपुर / विधानसभा में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अब कांग्रेस लोकसभा की 11 सीटों पर बेहतरीन प्रदर्शन की कवायद में जुट गई है। प्रदेश संगठन प्रभारी पी.एल. पुनिया ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अहम बैठक ली।

बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल पुनिया ने कांग्रेस समन्वय समिति, चुनाव अभियान समिति, चुनाव प्रचार समिति और चुनाव प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक ली।
एआईसीसी प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस लोकसभा में शानदार प्रदर्शन करेगी।

‘‘विधानसभा स्तर पर संकल्प शिविर आयोजित होंगे” विधानसभा चुनाव के नतीजो के बाद कांग्रेस का उत्साह चरम पर है। वहीं घोषणा पत्र के अहम मुद्दों में किसानों की ऋण माफ़ी और बजट में बिजली बिल हाफ को स्वीकृति देने के बाद कांग्रेस को इसका भरपूर फ़ायदा लोकसभा चुनाव में मिलेगा। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि, भाजपा के प्रचार का कांग्रेस आक्रामक तरीक़े से सामना करेगी।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी ने वित विभाग सम्हाल रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रखे गये बजट को राहुल गांधी की मार्गदर्शन के अनुसार बजट निरूपित करते हुये प्रस्ताव रखा जो सर्वसम्मति से पारित हुआ।

बैठक में एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव, एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अरूण उरांव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मंत्री प्रेमसाय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, वरिष्ठ विधायक धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री गंगा पोटाई, वरिष्ठ विधायक अमितेष शुक्ल, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष पारस चोपड़ा, पूर्व सांसद पी.आर. खुंटे, पूर्व सांसद पुष्पादेवी सिंह, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र छाबड़ा, पूर्व महापौर किरणमयी नायक, विधायक अरूण वोरा, पूर्व विधायक देवती कर्मा, पूर्व विधायक महंत रामसुंदर दास, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष कुष्ण कुमार यादव, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष धनेश पाटिला, कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष अमरजीत भगत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरू बालदास, वरिष्ठ इंका नेता शंकर अग्रवाल, महापौरगण प्रमोद दुबे, देवेन्द्र यादव, जतीन जायसवाल, डॉ. अजय तिर्की, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि अरूण सिंघानिया, डाटा एनालिटिक्स (शक्ति) समन्वयक अरूण भद्रा, संयुक्त सचिव अमित पांडेय, प्रदेश सचिव सलाम रिजवी, कांग्रेस रिसर्च विभाग के अध्यक्ष इदरीश गांधी उपस्थित थे।

आज कांग्रेस की दो और अहम बैठकें – 9 फरवरी को कांग्रेस की दो और अहम बैठक, लोकसभा चुनाव के लिये 11 बजे मीडिया कोआडिनेशन समिति और दोपहर 12 बजे मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के प्रभारियों और प्रदेश प्रमुखों की बैठक होगी।

error: Content is protected !!