Advertisement Carousel

अवैध शराब के 800 कार्टन जब्त, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर / (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामिली जिले के बिदाली के निकट से एक ट्रक में से 800 कार्टन अवैध शराब जब्त किए हैं जिसकी कीमत 32 लाख रूपये आंकी गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले शराब की इस खेप को बिहार के मुजफ्फरपुर में भेजा जाना था ।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने शराब ले जा रहे ट्रक को शामली जिले की बिदाली जांच चौकी के पास रोका। उन्होंने बताया कि ये शराब हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!