राजनांदगांव / जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के बोर्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के बोर्ड के निलंबन की अवधि में बैंक के कामकाज के लिए नई समिति का गठन कर कलेक्टर को अध्यक्ष बनाया गया है।
इस मामले में एक बयान जारी कर जिला अध्यक्ष नवाज खान ने इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है की पिछले सरकार के समय इस बैंक ने अभी की सरकार को बदनाम करने किसानो को कर्ज माफ़ी के दौरान हीलाहवाला रवैया अपनाया था। इसके अधिकारी मिलकर बैंक के हित मे काम नहीं किये और शुरू से ही विवादित रहे। मुखिया के पास बात पहुंची ओर अभी जो निर्णय आया है वह ठीक आया है हम इस निर्णय का स्वागत करते है।

