Advertisement Carousel

कलेक्टर ने रदद् किया स्थानीय अवकाश, शासकीय कर्मियों में असमंजस की स्थिति

कोरिया / कलेक्टर कोरिया ने अपने एक आदेश को संशोधित करते हुए स्थानीय अवकाश को रद्द कर दिया। जिसके बाद जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बन गई है।

बताया जाता है कि कलेक्टर कोरिया द्वारा 11 जनवरी 2019 को जारी आदेश में 9 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था लेकिन पिछले माह राज्य शासन ने 9 अगस्त को प्रदेश भर में सामान्य अवकाश घोषित कर दिया। जिसके बाद पुनः कलेक्टर कोरिया द्वारा 7 अगस्त 2019 को आदेश जारी करते हुए पूर्व के आदेश में संशोधन करते हुए 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के स्थानीय अवकाश के स्थान पर 9 सितंबर 2019 को करमाके अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद इसकी प्रतियां शोशल साइट के माध्यम से खूब शेयर की जा रही हैं जिसमे अधिकारी कर्मचारियों के भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई है। शासकीय सेवक एक दूसरे से 9 अगस्त की छुट्टी को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं, लेकिन जानकर अधिकारी ने बताया कि चुकि 9 को शासन ने सामान्य अवकाश घोषित किया है इस वजह से स्थानीय अवकाश में संसोधन कर दिया है, शासकीय सेवको को भ्रम में रहने की आवश्यकता नही है।

error: Content is protected !!