Advertisement Carousel

कुँए में उतरे दो ग्रामीणों की मौत…

राजनांदगांव / खैरागढ़ ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झीकादाह आश्रित ग्राम गाड़़ाघाट में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्रामीणो ने सुना कि कुएं में जहरीली गैस रिसाव होने से गाव के दो ग्रामीणो की मौत हो गई है।

दरअसल ग्राम गाड़ाघाट में आज दोपहर ग्राम के रविन्द्रनाथ ठाकुर अपने साथी द्वारका मैथिलक्षत्री के साथ अपने बाड़ी गया था। इस दौरान उनकी नजर कुंए में मरे हुए सांप पर पड़ी तब रविन्द्रनाथ ठाकुर ने मरे हुए जहरीले सांप को निकालने के लिए कुंए में उतरा लेकिन वह बाहर नही निकला तब उसका दूसरा साथी द्वार भी नीचे गया और वह भी बाहर नही निकला थोड़ी देर बाद गाव के तीसरे व्यक्ति कुंए में दोनो व्यक्ति को निकालने के लिए नीचे जा रहा था इसी बीच उसे जहरीली गैस रिसाव के चलते दम घुटने लगा तब वह आनन फानन में बाहर निकलकर यह बात ग्रामीणो को बताई तब ग्रामीणो ने इसकी सूचना खैरागढ़ थाने में दी जिसके बाद एसडीएम पी.एस.ध्रुव, एसडीओपी जी.सी.पति सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा शव को ग्रामीणो के मदद से रस्सी के सहारे बाहर निकालकर पोष्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है और कुए का पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

error: Content is protected !!