Advertisement Carousel

हिन्दी दिवस पर कार्यशाला एवं गोष्ठि का सफल आयोजन, क्षेत्र के तमाम साहित्यकार रहे मौजूद…

कोरिया / 14 सितम्बर हिन्दी दिवस के सुअवसर पर वनमाली सृजन केंद्र कोरिया के तत्वाधान में आयोजित हिन्दी भाषा पर कार्यशाला एवं गोष्ठि का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम साहित्यकार, मीडिया कर्मी और जनप्रतिनिधियों सहित आईसेक्ट के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

बता दे कि कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के तलवापारा स्थित आईसेक्ट कम्प्यूटर कालेज में हिंदी दिवस पर कार्यशाला व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के साहित्य कारों ने काव्यपाठ कर लोगों को रोमांचित किया। दो चरणों मे संपन्न हुए इस आयोजन में सी ई ओ जिला पंचायत तूलिका प्रजापति नपाध्यक्ष अशोक जयसवाल, नपाध्यक्ष शिवपुर चरचा समेत क्षेत्र के गणमान्य जन काफी संख्या में मौजूद रहे।

आयोजन के प्रथम चरण में जिले बुद्धिजीवियों ने हिंदी पर अपने विचार रखे। आयोजन के दूसरे चरण में जिले के वरिष्ठ साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से हिन्दी पर कविता पाठ भी किया गया। जिसमें कवि योगेश गुप्ता, रुद्र नारायण मिश्रा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, राम चरित द्विवेदी, विनोद तिवारी, गौरव अग्रवाल, भोला प्रसाद मिश्र सतीश द्विवेदी, राजकुमार शर्मा, सुनील शर्मा ने कविता पढ़ी।

कार्यक्रम के अंत मे काव्य पाठ में शामिल कवियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में वीरेंद्र श्रीवास्तव वनमाली सृजन केंद्र अध्यक्ष, देवेंद्र तिवारी जिला पंचायत सदस्य, साहित्यकार विनय कुमार शुक्ला, पंकज गुप्ता, नरेश सोनी आईसेक्ट संचालक कोरिया उपस्थित हुए।

error: Content is protected !!