Advertisement Carousel

5 लाख के ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

राजनांदगांव / राजनादगाव में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। आत्म समर्पित नक्सली चार घटनाओ में शामिल था। समर्पित नक्सली को पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्सहन राशि 10 हजार रुपये आई जी हिमांशु गुप्ता के द्वारा दिया गया।

बता दे कि मध्यप्रदेश के मलाजखंड एरिया कमेटी नक्सली सदस्य राजेश तोप्पो भोजटोला थाना मोहला निवासी, नक्सलियों के खोखली विचारधारा और उनके शोषण, अत्यचार से तंग आकर दुर्ग रेंज के आईजी हिमांशु गुप्ता राजनादगाव के पास आकर किया आत्मसमर्पण। सन 2009 से नक्सल संगठन में हुवा था शामिल।

error: Content is protected !!