Advertisement Carousel

सौन्दर्यकरण के लिए विधायक ने दिए 5 लाख…फावड़ा चला निर्माण कार्य का किया शुभारंभ… 

कोरिया चिरमिरी / शहर के डोमनहिल में रविवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल की अध्यक्षता में वॉर्ड क्रमांक 37 बड़ी मस्जिद में 5 लाख की लागत से चेकर टाइल्स, पेवर ब्लाक, एवं शौचालय निर्माण कार्य का विधायक मद से राशि स्वीकृत किया गया था। जिसका आज विधिवत पूजा-पाठ के साथ फावड़ा चलाकर स्वयं विधायक ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक डॉ. विनय के मस्जिद प्रांगण में आगमन पर अन्नू झा, मौलाना अब्दुल मजीद, ददन सिंह प्रेम शंकर सोनी द्वारा स्वागत किया गया।

विधायक डॉ.विनय ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग लंबे समय से से थी, जिसके अनुरूप इस स्थल पर 5 लाख की लागत से बनने वाले पेवर ब्लाक, चेकर टाइल्स एवं शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो को पूरा कराने का उनका प्रयास रहेगा क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा प्रदान कराने के लिए वे हर सम्भव प्रयास करते रहेंगे।

इन दौरान मकसूद आलम, शमसिर, शकर झा, इज़हार, प्रभाष राय शोएब मौजूद रहे।

error: Content is protected !!