दिल्ली / समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। मुलायम के इस कदम से यादव परिवार में चल रही कलह एकबार फिर सुलग सकती है।
उत्तर प्रदेश सरकार की कमान भले ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथ में हो, पर पार्टी से जुड़ा हर फैसला पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह ही लेते हैं। अखिलेश ने पार्टी में दरार के लिए जिस बाहरी आदमी को जिम्मेदार ठहराया था, मुलायम सिंह ने उसे बाकायदा पार्टी में एक बड़ा ओहदा देकर वापस बुला लिया। अखिलेश के समेत कई नेताओं का विरोध दरकिनार करते हुए मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है।
मुलायम सिंह ने तीन लाइन के अपने हस्तलिखित पत्र में अमर सिंह को पार्टी का महासचिव नियुक्त करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनसे पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की है। उधर, अमर सिंह की वापसी को शिवपाल यादव की मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।
राजनीति के जानकारों की माने तो अमर सिंह की वापसी का असर समाजवादी पार्टी में जल्दी ही दिखाई देगा।
