Advertisement Carousel

सोनिया, राहुल और प्रियंका का एसपीजी सुक्यूरिटी कवर हटाना अनुचित 

00 मोदी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है : कांग्रेस 

रायपुर / कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का एसपीजी सुक्यूरिटी कवर हटाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि यह बेहद गलत अनुचित और भाजपा के बदला लेने की वेंडेटा राजनीति का जीता-जागता सबूत है।

सभी जानते है नेहरू गांधी परिवार शुरू से आंतकवादियों के निशाने में रहा है। इंदिरा जी और राजीव जी की हत्या हुई और उन्होंने ने अपनी जान देश के लिये गवाई। उसी ने हर गांधी परिवार के लिये बचे तीन सदस्यों का सुरक्षा कवच वापस लेना सीधे-सीधे मोदी सरकार की बदले की राजनीति यह बेहद गलत है। भाजपा सरकार का यह फैसला राजनैतिक कारणों से लिया गया बदले की भावना से लिया गया फैसला है। कांग्रेस पार्टी इस फैसले से कड़ी निंदा करती है। दिल्ली में और पूरे देश में इस निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन आरंभ हो गये है।

error: Content is protected !!