Advertisement Carousel

1815 रुपये की कीमत पर सरकार खरीदेगी धान, नोटिफिकेशन जारी और अब घमासान भी जारी

बता दे कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा किया था। नोटिफिकेशन आने के बाद माना जा रहा है कि धान की खरीदी पूर्व निर्धारित कीमत पर होगी।
राज्य में 1 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच धान की खरीदी होगी। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए राज्य सरकार द्वारा तय किया गए मूल्य और बोनस की राशि को लेकर पिछले दिनों केंद्र से भी चर्चा की गई थी। राज्य सरकार इस विषय में केंद्र से सहयोग नहीं मिलने की बात कर रही है। राज्य सरकार ने धान खरीदी के नियमों को सिथील करते हुए सेंट्रल पूल की खरीदी में तय सीमा बढ़ाने की मांग की थी। इसके साथ ही धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये किए जाने को लेकर केंद्र की तरफ से यह प्रतिक्रिया आई थी कि इस मूल्य पर धान खरीदने से बाजार मूल्य पर इसका असर पड़ेगा।
error: Content is protected !!