Advertisement Carousel

आतंकी भालू के हमले से दो ग्रामीणों की मौत, एक अन्य ग्रामीण सहित तीन पुलिस कर्मी घायल, श्रम मंत्री ने किया मुआवजे का एलान

कोरिया / कोरिया जिले के बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र के गेल्हापानी में भालू के हमले से दो ग्रामीणों की मौत हो गई तो वही एक अन्य ग्रामीण सहित तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए है. भालू के काफी आक्रामक और नरभक्षी हो जाने के कारण वन अमले के आला अधिकारियों द्वारा भालू को मारने के मौखिक आदेश जारी किये गए थे, जिसके बाद चिरमिरी पुलिस ने भालू को भागने के लिए तथा मारने के लिए 6 राउंड गोली चलाई लेकिन भालू घाना जंगल होने की वजह से बच कर भाग गया.
वन परिक्षेत्र बैकुंठपुर के गेल्हापानी टेंगनी घाट में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब जंगल में लकड़ी चुनने गए मदनपुर निवासी 60 वर्षीय बंशधारी को भालू पकड़ कर घात के निचे ले गया और उसे नोच कर खाने लगा. इसी बीच जीतसे नमक युवक ने बंशधारी को बचने की कोशिश की लेकिन भालू ने उस पर हमला कर दिया और वह किसी तरह बच कर भाग.घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर कोरिया चौकी पुलिस भी पहुंची थी लेकिन भालू ने उनपर भी हमला कर दिया और तीन पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया, पुलिस के साथ डोमनहिल निवासी सुशांत साहू भी गया था जो भालू की गिरफ्त में फंस गया था. जिसे भी भालू ने मौत के घाट उतार दिया.
भालू द्वारा नरसंहार किये जाने की खबर लगते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया था जिसकी वजह से मौके की नजाकत को समझते हुवे वन विभाग के आला अधिकारियों ने गोली चलने के मौखिक निर्देश दिये थे जिसके बाद चिरमिरी पुलिस ने भालू पर 6 राउंड गोली भी चलाई.परंतु भालू भाग निकल.भालू के हमले में तीन पुलिस कर्मी संजय पांडेय, अम्बुज सिंह और गोपाल भी घायल हो गए है, बताया जा रहा है की भालू को मारने के लिए बिलासपुर से वन अमले की एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई है.

01श्रम मंत्री ने किया मुआवजे का एलान – प्रदेश के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाडे ने घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होने घटना के संबंध में जानकारी ली। श्रम मंत्री राजवाडे ने भालू के हमले से मृत विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम मदनपुर के ग्रामीण बंषधारी और विकासखण्ड खडगवां के चिरमिरी गेल्हापानी के ग्रामीण सुषांत साहू के परिजनों के लिए 4-4 लाख रूपये देने की घोषणा की। इसी तरह राजवाडे ने दोनेा मृतकों के परिजनों 10-10 हजार रूपये और एक अन्य ग्रामीण जगसाय को भी प्रारंभिक उपचार के लिए 10 हजार रूपये तत्काल प्रदान किया। मौके पर कलेक्टर एस.प्रकाश, मनेन्द्रगढ वनमंडल के वनमंडलाधिकारी और बैकुंठपुर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमृृतलाल ध्रुव भी मौजूद थे।

IMG-20160826-WA0713 भालू को गोली मारने बिलासपुर से आई स्पेशल टीम –

दो ग्रामीणों की जान लेने वाले भालू को मारने के लिए बिलासपुर से स्पेशल टीम बुलाई गई है। ये टीम स्थानीय पुलिस व वन अमले के साथ जंगल में भालू की तलाश में जुटी हुई है। गौरतलब है कि देर रात तक पुलिस व वन अमले की टीम भालू की तलाश में जंगल की खाक छानकर लौट गई। भालू को मारने के लिए शुक्रवार को बिलासपुर से फॉरेस्ट की आठ सदस्यीय टीम डॉ. चंदन के नेतृत्व में आई है। ये टीम स्थानीय वन व पुलिस अमले के साथ ग्राम टेंगनी के जंगल में भालू की तलाश में डेरा डाली हुई है। अभी तक भालू का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

error: Content is protected !!