Advertisement Carousel

CM कार्यक्रम के मंच से चिरमिरी महापौर रेड्डी की तस्वीर गायब, महापौर नाराज, बोले रेड्डी VIDEO

कोरिया / चिरमिरी में होने वाले जलावर्धन योजना के लोकार्पण एवं नगर निगम के होने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में चिरमिरी के प्रथम नागरिक महापौर के डोमरू रेड्डी का मंच में लगने वाले फ्लेक्स में तस्वीर नही लगाने के कारण महापौर रेड्डी ने नाराजगी जताते हुए जिला कलेक्टर से शिकायत किया।

जिसके बाद महापौर रेड्डी से बात करने पर महापौर ने बताया कि बड़े बड़े कार्यक्रमों में छोटी मोटी त्रुटियां हो जाती हैं लेकिन लगातार इस प्रकार की गलतियों से लगता है कि जान बूझ कर ऐसा कृत मेरे खिलाफ साजिश को इंगित करता है लेकिन ऐसी बार बार की गलतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मुख्यमंत्री को इसकी शिकायत करूँगा ।

error: Content is protected !!