Advertisement Carousel

रायपुर एयरपोर्ट के नाम नया रिकॉर्ड, टॉप फाइव एयरपोर्ट में रायपुर दूसरे नंबर पर

रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के नाम एक और नया रिकार्ड जुड़ गया है। अब रायपुर एयरपोर्ट देश के टॉप फाइव एयरपोर्ट में दूसरे नंबर पर आ गया है।

इस एयरपोर्ट ने पहली बार एक महीने में 2 लाख हवाई यात्रियों की संख्या पार करने और 2019 में यात्रियों की संख्या 21 लाख पार करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस तरह रायपुर एयरपोर्ट में 6.34 प्रतिशत यात्रियों में वृद्धि की गई है।

रायपुर एयरपोर्ट के लिए इमेज परिणाम

रायपुर एयरपोर्ट में 3 सालों के अंदर आने जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है। सबसे ज्यादा हवाई यात्रा करने वाले टॉप फाइव एयरपोर्ट में से रायपुर को दूसरा स्थान मिला है, जबकि अगरतला एयरपोर्ट तीसरे और जम्मू एयरपोर्ट चौथे स्थान पर रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे उपलब्धि बताया है।

इससे पहले 1 लाख यात्रियों का रिकार्ड अप्रैल 2016 में दर्ज कराया था। इस बार दिसंबर में महीने में 2 लाख 1 हजार 975 हवाई यात्रियों का आना जाना हुआ है। वहीं 2018 में 20 लाख 404 के मुकाबले 6.34 प्रतिशत बढ़कर 2019 में 21 लाख 25 हजार 872 यात्रियों ने सफर किया है।

       2018-19 का आकड़ा

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!